मोहम्मद अजहरुद्दीन के विवादित बोल, कहा, अल्पसंख्यकों को सुरक्ष‍ित करना पड़ेगा, तभी बढ़ेगा देश

मोहम्मद अजहरुद्दीन के विवादित बोल, कहा, अल्पसंख्यकों को सुरक्ष‍ित करना पड़ेगा, तभी बढ़ेगा देश
राज्य अल्पसंख्यक आयोगों की कांफ्रेंस में तेलंगाना के अल्‍पसंख्‍यक मंत्री और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन सह‍ित झारखंड के मंत्री ने माइनोर‍िटीज की सुरक्षा और देश को लेकर सवाल उठाए. उन्‍होंने कहा, देश की तरक्की के लिए माइनोरिटी को सुरक्षित करना जरूरी है. केंद्रीय मंत्री रिजीजू की मौजूदगी में राज्‍यों के मंत्र‍ियों ने एक बार फ‍िर माइनोर‍िटीज को लेकर च‍िंता दर्ज कराई.