'मैं डरता नहीं, ED को झेलना है...' रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, गुरुग्राम लैंड डील केस में कोर्ट से मिली जमानत

'मैं डरता नहीं, ED को झेलना है...' रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, गुरुग्राम लैंड डील केस में कोर्ट से मिली जमानत
यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. ईडी ने 17 जुलाई 2025 को इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. किसी भी आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत में पेश होकर जमानत लेना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होता है.