मैं अमित शाह हूं...टीएमसी को उखाड़ फेंकने वाला 12 साल पुराना वो 'वादा' जो पूरा हुआ, जानिए कैसे बदल दिया बंगाल का मिजाज
Amit Shah Strategy for West Bengal Victory: भारत की सक्रिय राजनीति में जब भी रणनीतिक कौशल और संगठन शक्ति की बात होती है, तो अमित शाह का नाम सबसे ऊपर आता है . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच उनका एक पुराना बयान फिर से सुर्खियों में है- "मैं अमित शाह हूं... बीजेपी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और मैं यहां तृणमूल को बंगाल की धरती से उखाड़कर फेंकने आया हूं". अमित शाह का यह बयान कोई साधारण चुनावी जुमला भर नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीतिक घोषणा थी. पहले इस बयान के संदर्भ को समझते हैं कि आखिर अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा था?