मेवात के ‘VIP बकरे’ मुंबई से दुबई तक फेमस! बकरा ईद पर 1 लाख तक पहुंच रही कीमत

मेवात के ‘VIP बकरे’ मुंबई से दुबई तक फेमस! बकरा ईद पर 1 लाख तक पहुंच रही कीमत
Alwar News Hindi : अलवर और खैरथल-तिजारा के मेवात क्षेत्र में इन दिनों बकरा पालन ग्रामीणों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है. यहां पाले जाने वाले खास नस्ल के बकरे सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि मुंबई की मशहूर देवनार मंडी से होते हुए दुबई समेत कई इस्लामिक देशों तक पहुंच रहे हैं. बकरा ईद नजदीक आते ही मेवात के बकरों की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है और पशुपालकों को लाखों रुपये तक का मुनाफा मिलने लगता है. ग्रामीण पूरे साल इन बकरों को पौष्टिक चारा खिलाकर और खास देखभाल के साथ तैयार करते हैं, जिसके चलते इनकी कीमत 30 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. तोतापुरी, कुचामन, सोजत और बालाहेड़ी जैसी नस्लों के बकरे अपनी ऊंचाई, वजन और खूबसूरती के कारण बाजार में अलग पहचान रखते हैं. मेवात के कई गांवों में लोग वर्षों से इस कारोबार से जुड़े हैं और अब यह व्यवसाय उनकी आर्थिक मजबूती का बड़ा सहारा बनता जा रहा है. खास बात यह है कि इस बार बाजार में कम सप्लाई और ज्यादा मांग के कारण बकरों के दाम पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर मिल रहे हैं.