'मेरे लाल को बचा लो...' गहरे बोरवेल में गिरे गुरकरण की सांस बनी मां की आवाज, 9 घंटे की मशक्कत से NDRF ने निकाला बाहर

'मेरे लाल को बचा लो...' गहरे बोरवेल में गिरे गुरकरण की सांस बनी मां की आवाज, 9 घंटे की मशक्कत से NDRF ने निकाला बाहर
Hosiyarpur Borewell Rescue: होशियारपुर-दसूहा रोड के पास स्थित चक समाना गांव की है. 4 साल का गुरकरण सिंह शुक्रवार शाम खेलते-खेलते घर के पास बने खुले बोरवेल में गिर गया था. करीब 20 से 30 फीट गहराई में फंसे बच्चे को बचाने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला. आखिरकार करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.