'मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा' , अरशद मदनी बोले- इस्लाम को निशाना बनाया जा रहा

'मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा' , अरशद मदनी बोले- इस्लाम को निशाना बनाया जा रहा
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने कहा, 'देश को योजनाबद्ध तरीके से एक वैचारिक राष्ट्र में बदलने की कोशिश की जा रही है. समान नागरिक संहिता, वंदे मातरम को अनिवार्य बनाना, मस्जिदों और मदरसों के खिलाफ कार्रवाइयां और एसआईआर की आड़ में वास्तविक नागरिकों को मताधिकार से वंचित करने जैसे कदम इसी सिलसिले की कड़ियां हैं.'