मुजफ्फरपुर से दिल्ली रवाना हुई शाही लीची की पहली खेप, किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद
व्यापारी ताज मोहम्मद ने बताया कि इस सीजन की पहली खेप के तौर पर 30 पेटी लीची दिल्ली भेजी गई है. आने वाले दिनों में मांग के अनुसार और खेप भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि “दिल्ली के आजादपुर मंडी में मुजफ्फरपुर की लीची की अच्छी मांग रहती है, जिससे यहां के किसानों को बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद रहती है.”