मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख का मिल रहा ऋण, स्वारोजगार करने में मिलेगी मदद, जाने पूरी प्रक्रिया
लोकल 18 से बात करते हुए उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु लक्ष्य प्राप्त हो चुका है. जिसके अन्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में रोजगार हेतु युवाओं को ऋण दिए जा रहे हैं. जिन युवाओं को अपना रोजगार शुरू करना हो और उद्योग स्थापित करना हो वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षण नियमानुसार निर्धारित की गई है.