मिट्टी, मेहनत और फुटबॉल... बीकानेर का ढींगसरी गांव बना बेटियों का “मिनी ब्राजील”, देखें वीडियो

मिट्टी, मेहनत और फुटबॉल... बीकानेर का ढींगसरी गांव बना बेटियों का “मिनी ब्राजील”, देखें वीडियो
बीकानेर जिले का छोटा सा ढींगसरी गांव आज पूरे देश में “मिनी ब्राजील” के नाम से नई पहचान बना रहा है. कभी जहां सिर्फ रेत के टिब्बे और सूनी जमीन नजर आती थी, वहीं अब हरे-भरे फुटबॉल मैदानों में बेटियों के सपने दौड़ते दिखाई देते हैं. इस गांव की लड़कियां अब सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं. इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बने कोच विक्रम सिंह राजवी, जिन्होंने साल 2021 में गांव की बेटियों को फुटबॉल सिखाने का सपना देखा. शुरुआत में लोगों ने विरोध किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और घर-घर जाकर परिवारों को समझाया. आज हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग खुद अपनी बेटियों को मैदान तक पहुंचा रहे हैं. ढींगसरी की खिलाड़ी चीन, रूस, नेपाल, बांग्लादेश और उज़्बेकिस्तान जैसे देशों में खेल चुकी हैं. गांव में अब तीन घास के फुटबॉल मैदान, हॉस्टल और आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. गरीब किसान और पशुपालक परिवारों की बेटियां अब फुटबॉल के जरिए नई उड़ान भर रही हैं. रेगिस्तान की मिट्टी से निकली ये कहानी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन चुकी है.