मानसून से पहले ही मैदान में उतरे किसान! खेतों में जुताई शुरू, औजारों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
मानसून अभी दूर है, लेकिन अलवर और खैरतल तिजारा जिले के किसान खरीफ सीजन की तैयारी में अभी से जुट गए हैं. गांव-गांव में ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है और खेतों में जुताई-हंकाई जोरों पर है. कृषि उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है और वर्कशॉपों में देर रात तक काम हो रहा है. किसानों का एक ही लक्ष्य है- पहली बारिश के साथ ही बुआई शुरू हो जाए.