मानसून को लेकर जो डर था वही हुआ, IMD ने दी बहुत बुरी खबर, कहां अटकी बारिश की रफ्तार?
Why Monsoon Delayed: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय पर केरल नहीं पहुंच पाया. IMD ने अब मानसून के 2 से 4 जून के बीच आने की संभावना जताई है. इस बीच देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है जबकि केरल में प्री-मानसून बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अल नीनो के कारण इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है. IMD के मुताबिक पूरे सीजन में बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज के 92 प्रतिशत तक रह सकती है. इसका असर खेती, महंगाई और पानी की उपलब्धता पर पड़ सकता है. फिलहाल पूरे देश की नजर मानसून की अगली चाल पर टिकी हुई है.