महाकाल दरबार में 16 घंटे की अखंड नृत्य साधना! नन्हे कलाकारों के शिव तांडव से गूंज उठी महाकाल नगरी
Mahakal News: महाकाल की नगरी में भक्ति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. गंगा दशहरा के पावन अवसर पर करीब 70 नन्हे कलाकार लगातार 16 घंटे तक अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं. नृत्य के जरिए ये बाल कलाकार बाबा महाकाल की आराधना कर उनका आशीर्वाद पाने का प्रयास कर रहे हैं. पूरा महाकाल प्रांगण भक्ति, संगीत और उत्साह से गूंज उठा है.