महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 होगा खास, वन विभाग बनाएगा पूरे कुंभ को ईको फ्रेंडली, दिखेगा अनोखा संगम

महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 होगा खास, वन विभाग बनाएगा पूरे कुंभ को ईको फ्रेंडली, दिखेगा अनोखा संगम
सिंहस्थ 2028 को देश का सबसे बड़ा ग्रीन महाकुंभ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्लास्टिक और थर्माकोल की जगह पत्तल-दोने, बांस के टेंट और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग होगा. भीषण गर्मी से राहत के लिए शहर में हरित वन-उपवन और छायादार विश्राम स्थल बनाए जाएंगे. इस बार सिंहस्थ में आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.