ममता-सुवेंदू मंदिर में, सड़कों पर VVPAT पर्चियां, वोट काउंटिंग से पहले आधी रात बंगाल में क्या हो रहा?
West Bengal Election Result Update: पश्चिम बंगाल में मतगणना की पूर्व संध्या पर माहौल बेहद तनावपूर्ण और नाटकीय हो गया है. एक ओर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी जीत की मन्नत मांगने मंदिरों में शरण ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर वीवीपैट की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया है. चुनाव आयोग ने इन्हें मॉक पोल की पर्चियां बताकर जांच के आदेश दिए हैं लेकिन विपक्ष धांधली के आरोप लगाते हुए आक्रामक है.