ममता बनर्जी अपने गढ़ में आगे, सुवेंदु अधिकारी पिछड़े... बंगाल चुनाव रिजल्ट में कौन जीता-कौन हारा? देखें लिस्ट
Bengal Chunav Winner List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. बंगाल की 293 सीटों पर आए रुझानों में बीजेपी ने 180 सीटों से अधिक पर बढ़त बना रखी है. वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 100 के करीब सीटों पर सिमटती दिख रही है. ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन किस सीट से जीत रहा है और किसे कहां हार का सामना करना पड़ा है. चलिये देखते हैं...