मनमोहन के साथ विजय, 20 साल पुरानी तस्वीर दिखाकर शकील अहमद ने क्या याद दिलाया
तमिलनाडु की सियासत में 'थलापति' विजय का राजतिलक होते ही पुरानी यादों के पन्ने पलटने शुरू हो गए हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने साल 2006 की एक दुर्लभ तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है. इस तस्वीर में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ युवा विजय नजर आ रहे हैं. शकील अहमद ने इस 'थ्रोबैक' फोटो के जरिए न सिर्फ विजय के कद को याद दिलाया, बल्कि उस दिलचस्प वाकये का भी जिक्र किया जब उन्हें 'तमिल फिल्मों का शाहरुख खान' कहा गया था. पढ़िए, शकील अहमद का पूरा लेख,