मई में ही तैयार कर लें खेत, जून में करें बुवाई, 90 दिनों में होगा मोटा मुनाफा, कम पानी में भी बेहतर उत्पादन
तिल की खेती से कम पानी वाले इलाकों के किसान इस बार अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए खेत की तैयारी समय से करना बेहद जरूरी है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक मई के मध्य से ही गहरी जुताई, जल निकासी और डीएपी खाद का सही इस्तेमाल करने से जून में बुवाई के बाद फसल तेजी से बढ़ती है और 90 दिनों में किसानों को शानदार उत्पादन मिल सकता है.