मई में मार्च जैसा फील दे रहा मौसम! साल-दर-साल 'ठंडी' क्यों होती जा रही हैं गर्मियां? IMD के ये आंकड़े सब समझा देंगे
Indian Weather Trend: मई का महीना आ चुका है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी और लू बिलकुल गायब है. मई धूल और भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है. मगर, मौसम विभाग (आईएमडी) के ग्रिडेड डेटा को समझने से पता चलता है कि 2026 की गर्मियां 1951 के बाद से 18वीं बार सबसे ठंडी गर्मियां हैं. अगर सिर्फ 16 मार्च से 10 मई तक के आंकड़ों को देखें, तो इस साल की गर्मी 8वीं बार सबसे ठंडी गर्मी है. लेकिन, क्या पूरे भारत को गर्मी से राहत मिली है? तो जवाब है बिलकुल नहीं, क्योंकि देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का ट्रेंड दिख रहा है.