मई में किसान करें इन सब्जियां की खेती, बंपर होगी कमाई, अपनाएं ये खास ट्रिक
किसान पूरनलाल कुशवाहा के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में भिंडी, करेला, लौकी, तोरई, मिर्च और बैंगन की बुवाई करना सबसे अधिक लाभकारी रहता है. ये फसलें लगभग 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती हैं और जुलाई-अगस्त में बाजार में 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक के भाव मिल सकते हैं. इस कारण इन फसलों की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है