मई की गर्मी में तरबूज की फसल पर बढ़ जाता है कीट और रोगों का खतरा, यहां जानिए बचाव और सही इलाज

मई की गर्मी में तरबूज की फसल पर बढ़ जाता है कीट और रोगों का खतरा, यहां जानिए बचाव और सही इलाज
मई के महीने में तेज धूप, गर्म हवाएं और नमी की कमी के कारण तरबूज की फसल में कई प्रकार के कीट और रोग लगने लगते हैं. तरबूज की फसल में मुख्य रूप से फल मक्खी, माहू, सफेद मक्खी, लाल कद्दू बीटल जैसे कीटों का हमला बढ़ जाता है. वहीं झुलसा रोग, पाउडरी मिल्ड्यू, डाउनी मिल्ड्यू और मोजैक वायरस जैसी बीमारियां भी तेजी से फैलती हैं.