भूतों से हो जाएगा सामना... क्या आपने देखा है कोटा का टोटका चौराहा? अजीब चीजें देखकर लोग हो जाते हैं दंग
Kota Totka Chauraha: राजस्थान के कोटा शहर में स्थित एक अनोखा और रहस्यमयी “टोटका चौराहा” इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस चौराहे पर अक्सर नींबू-मिर्च, मिट्टी के बर्तन, लाल कपड़े और अन्य टोटकों से जुड़ी चीजें दिखाई देती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां कई लोग बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए टोटके करते हैं. यही वजह है कि यह जगह धीरे-धीरे जिज्ञासा और चर्चा का केंद्र बन गई है. कई लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, जबकि कुछ इसे पारंपरिक मान्यताओं से जोड़कर देखते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस चौराहे की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.