भारत में भी कहीं हो न जाए जापान वाला हाल, घटने लगी जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार, तेजी से बढ़ रहे बुजुर्ग
India Population Growth: भारत का कुल प्रजनन दर घटकर 1.9 पर पहुंच गया है. आसान शब्दों में कहें तो अब भारत में औसतन एक महिला अपने जीवनकाल में पहले के मुकाबले कम बच्चों को जन्म दे रही है. इससे अब आबादी घटने के आसार जगने लगे हैं. हालांकि इसके साथ ही एक चिंता वाली खबर है कि दक्षिण के कई राज्यों में बुजुर्गों की आबादी में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है.