भारत में पहली बार पकड़ा गया 'जिहादी ड्रग्स', 182 करोड़ है कीमत, अमित शाह बोले- जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
Jihadi Drugs Seized: यह ड्रग्स गुजरात के मुंद्रा पोर्ट और दिल्ली के नेब सराय इलाके से बरामद की गई. जांच एजेंसियों के अनुसार, करीब 200 किलो कैप्टागॉन सीरिया से भारत पहुंची थी और इसे सऊदी अरब भेजने की तैयारी थी. ड्रग्स को ऊन (Wool) के कंसाइनमेंट के रूप में घोषित कंटेनर में छिपाकर लाया गया था. वहीं दिल्ली में इसे चाय की पत्तियों के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था.