भारत पर 'इबोला' का साया! एयरपोर्ट पर जारी किया गया हाई-अलर्ट, छोटी सी चूक ला सकती है बड़ी तबाही
इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बीच भारत सरकार ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. डीजीसीए ने युगांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से आने वाले यात्रियों के लिए सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म अनिवार्य कर दिया है. फ्लाइट में संदिग्ध मरीज मिलने पर अलग सीट, पीपीई किट, मास्क और विशेष मेडिकल प्रोटोकॉल लागू होंगे. एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग और 21 दिनों तक निगरानी की व्यवस्था की गई है.