भारत के निवेश से US में पैदा हो रहीं नौकरियां, डोनाल्ड ट्रंप हैं वजह! अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका में भारतीय कंपनियों के निवेश को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां यूएस में 20.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश करेंगी. डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से नौकरियां और सप्लाई चेन मजबूत हो रही हैं.