'भारत के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे, कोई टोल नहीं लेंगे', होर्मुज संकट पर ईरान के राजदूत का भरोसा
ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही हमारी गारंटी है. कोई टोल नहीं वसूल रहे हैं. भारत हमारा भरोसेमंद साझेदार है. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका को नाकाबंदी पर चेतावनी दी.