भारत का सबसे ठंडा महल कौन सा, इस नौतपा में भी जहां गर्मी नहीं, अंदर हवा कूल - कूल
क्या आपको मालूम है कि भारत के सैकड़ों किलों में सबसे ठंडा किला या महल कौन सा है. जहां हवा बेशक गर्मी से अंदर घुसती हो लेकिन घुसते ही वो भी ठंडी हो जाती है. अंदर का तापमान किसी भी मौसम में एयर कंडीशनर जैसा ही लगेगा. आप ये कह सकते हैं कि इस महल में बेशक कोई एसी नहीं लगा हो लेकिन पांच मंजिला इमारत किसी एसी की तरह की काम करती है. यहां जब रानियां रहती रही होंगी. उन्हें कभी गर्मी नहीं लगी होगी.