भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, अमेरिकी राजदूत ने बताई नई डेडलाइन, कहा- जल्द दिल्ली आएगी हमारी टीम
India-America Trade Deal : अमेरिका के भारतीय राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत के साथ ट्रेड डील जल्द फाइनल हो सकती है. उन्होंने कहा कि अगले महीने अमेरिका की टीम दिल्ली आएगी और डील पर बातचीत को अंतिम रूप देने पर मंथन शुरू होगा. अभी तक दोनों देशों के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है और करीब डेढ़ साल से इस ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है.