'भगवा सूर्य' का उदय हो रहा, PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, सत्ता के लिए DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी चुनावी हार के लिए दूसरों को दोषी ठहराते हैं और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति भी अवमानना प्रदर्शित करते हैं. उन्होंने कहा, 'अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में मैंने किसी भी मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टी को इस तरह व्यवहार करते नहीं देखा. वे (कांग्रेस के नेता) इतनी गहरी निराशा में डूब चुके हैं कि उनके पास अपशब्दों का प्रयोग करने के अलावा कोई एजेंडा नहीं बचा है.'