ब्रिक्स में हाई-वोल्टेज टकराव: क्यों और कैसे भिड़ गए ईरान और UAE? इजरायल कनेक्शन ने बढ़ाया तनाव
ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था, इसलिए हमें संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों या उन सुविधाओं और संस्थानों को निशाना बनाना पड़ा जहां अमेरिका की भूमिका या भागीदारी थी. उन्होंने कहा कि ईरान की यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर के पूरी तरह अनुरूप है और यह आत्मरक्षा के अधिकार के तहत आती है.