बॉलीवुड छूट गया पीछे... नया ट्रेंड! प्री-वेडिंग और प्री-बेबी शूट में भी छाया सनातन का रंग

बॉलीवुड छूट गया पीछे... नया ट्रेंड! प्री-वेडिंग और प्री-बेबी शूट में भी छाया सनातन का रंग
Ram Sita Couple Pre Wedding Shoot:देशभर में प्री-वेडिंग और प्री-बेबी शूट का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. अब युवा अपने खास पलों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ते नजर आ रहे हैं. जोधपुर में कपल्स धोती-कुर्ता और राजपूती पोशाक पहनकर मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों पर शूट करा रहे हैं. शिव मंदिर, कृष्ण मंदिर, मंडोर और पंचकुंडा की ऐतिहासिक छतरियां ऐसे शूट के लिए पसंदीदा लोकेशन बन गई हैं. प्री-बेबी शूट में भी राम-सीता जैसी पारंपरिक थीम अपनाई जा रही है. वीडियो में गीता के श्लोकों का वाचन और धार्मिक-पारंपरिक संगीत का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि फिल्मी गानों से दूरी बनाई जा रही है. फोटोग्राफर्स के अनुसार युवाओं में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति आकर्षण बढ़ा है.