बॉलीवुड छूट गया पीछे... नया ट्रेंड! कपल्स राम-सीता बनकर करा रहे प्री-वेडिंग शूट, बढ़ा अध्यात्म से जुड़ाव

बॉलीवुड छूट गया पीछे... नया ट्रेंड! कपल्स राम-सीता बनकर करा रहे प्री-वेडिंग शूट, बढ़ा अध्यात्म से जुड़ाव
Ram Sita Couple Pre Wedding Shoot: देशभर में प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड लगातार बदल रहा है और अब युवा कपल्स राम-सीता थीम को अपनाकर अपने रिश्ते को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. पारंपरिक परिधानों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों की पृष्ठभूमि में किए जा रहे ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फोटोग्राफर्स के अनुसार, पहले जहां कपल्स विदेशी लोकेशन और बॉलीवुड स्टाइल थीम को पसंद करते थे, वहीं अब सनातन संस्कृति और पौराणिक किरदारों से प्रेरित शूट की मांग तेजी से बढ़ी है. राम-सीता थीम वाले शूट में मर्यादा, प्रेम और आध्यात्मिक जुड़ाव को खास तौर पर दर्शाया जा रहा है.