बेटी शक के घेरे में तो केरल के पूर्व CM के घर क्यों पड़ा छापा? किसने किया अटैक, ED ने एक-एक बात का दिया जवाब
केरल में ED की छापेमारी ने सियासत गरमा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर तक पहुंची जांच एजेंसी ने उनकी बेटी वीना विजयन से जुड़े कथित फाइनेंशियल लिंक की पड़ताल की, लेकिन तलाशी खत्म होते ही मामला और भड़क गया. ED की टीम पर हमला हुआ, गाड़ियां तोड़ी गईं और एक ड्राइवर घायल हो गया. अब एजेंसी इसे सुनियोजित साजिश बता रही है और पूरे मामले में FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है.