बूंद-बूंद पानी, लाखों की कमाई! पलामू के किसान इजराइल तकनीक से बदल रहे खेती की तस्वीर
खेती के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. अब किसान पारंपरिक खेती के बजाय नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन लेने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. पलामू जिले के किसान भी अब सब्जी की खेती में इजराइल तकनीक को अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.