बुरहानपुर के इस थाना प्रभारी की अनोखी पहल,शादी में मिठाई नहीं, दूल्हा-दुल्हन को मिल रहा हेलमेट गिफ्ट

बुरहानपुर के इस थाना प्रभारी की अनोखी पहल,शादी में मिठाई नहीं, दूल्हा-दुल्हन को मिल रहा हेलमेट गिफ्ट
थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने लोकल 18 से कहा कि मेरे सामने सड़क दुर्घटना में एक बालक की सिर में गंभीर चोट आने पर मौत हो गई थी. तब मैने यह प्रण लिया था. मैं जहां पर भी शादी विवाह में शामिल हूंगा तो मैं दूल्हा-दुल्हन को हेलमेट भेंट करूंगा तब से ही मैंने यह काम शुरू कर दिया है. 2 साल से मेरे द्वारा यह काम किया जा रहा है.