बीजेपी का बंगाल तो विजय का हुआ तमिलनाडू! वोटो की सुनामी में ढह रहे पुराने किले, कौन-कितने वोटों से आगे, देखें तस्वीरें
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव वोटों की सुनामी में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी तो असम और पुदुचेरी में कांग्रेस और गठबंधन के किले ध्वस्त हो गए हैं. इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में बीजेपी ने 3 राज्यों में भगवा लहरा दिया है, इनमें पश्चिम बंगाल सबसे अहम राज्य है. इतना ही नहीं बीजेपी के लिए केरल में भी खुशखबरी है और वहां भी बीजेपी ने खाता खोल दिया है. आइए जानते हैं कि किस राज्य में कौन कितने वोटों के अंतर से आगे है और किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं.