बीआरएस नेता की किसने कर दी हत्या? बोरे में बंद मिली लाश, पत्नी रह चुकी है गांव की सरपंच
मृतक चिंतालापदी मधु बीआरएस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उनकी पत्नी पहले सरपंच रह चुकी हैं और वर्तमान में भी BRS से जुड़ी हुई हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मधु पर साल 2008 में एक हत्या का आरोप था, जिसमें उन्होंने अपने ही गांव के पूर्व सरपंच रविंदर की हत्या करने का आरोप था. इस पुराने मामले का भी उनके हालिया हत्याकांड से कोई संबंध हो सकता है, इस दिशा में भी जांच की जा रही है.