बिजनेसमैन को पूरी बिजली, लेकिन किसान को नहीं... फरीदाबाद के किसानों का फूटा गुस्सा, बोले- खेती छोड़ने की नौबत
फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव में बिजली संकट से किसान परेशान हैं. कई दिनों से खेतों में बिजली न आने से तोरी, मिर्च, लोबिया और खीरे की फसल सूखने लगी है. किसान मजबूरी में महंगे डीजल इंजन से सिंचाई कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि हर गर्मी में यही हाल रहता है और खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है.