बिगड़ रही आदत ! कमाई घटी तो कर्ज से खर्चे पूरे कर रहे लोग, कोरोना के बाद ढाई गुना से ज्यादा बढ़ा बोझ
RBI New Report : रिजर्व बैंक ने हालिया रिपोर्ट में बताया है कि देश में कोरोनाकाल के बाद लोगों में कर्ज लेकर खर्चे पूरे करने की प्रवृत्ति बढ़ी है. इस दौरान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करीब ढाई गुना बढ़ा, जबकि रकम में हर साल 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसी दौरान डेबिट कार्ड का उपयोग कम हुआ है.