बागेश्वर में घूमने के लिए ये जगह है बेस्ट, अल्मोड़ा, सोमेश्वर घाटी पहुंचना हुआ आसान, जाने बेस्ट रूट
हिल स्टेशन रानीखेत की यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और रोमांचक हो गई है. बागेश्वर और अल्मोड़ा से आने वाले पर्यटक अब सोमेश्वर घाटी के सुहावने रास्तों से होते हुए मात्र 1.5 से 2 घंटे में रानीखेत पहुंच सकते हैं. करीब 50 से 80 किलोमीटर की यह दूरी टैक्सी या बस से आराम से तय की जा सकती है. रास्ते में हरियाली, पहाड़ों की ठंडी हवा और घाटियों के मनमोहक दृश्य सफर को यादगार बना देते हैं.