'बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में चली जाएगी...', पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में जताई चिंता, बताया फ्यूचर प्लान

'बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में चली जाएगी...', पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में जताई चिंता, बताया फ्यूचर प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की राजधानी द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ईरान-अमेरिका जंग और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से उभरे संकट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बनता जा रहा है. अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों की उपलब्धियां खत्म हो सकती हैं और दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी.