बरेली की सेजल प्रजापति बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल, गोलगप्पों के स्वाद से जीत रहीं लोगों का दिल

बरेली की सेजल प्रजापति बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल, गोलगप्पों के स्वाद से जीत रहीं लोगों का दिल
सेजल प्रजापति का कहना है कि उन्हें शुरू से ही व्यापार करने का शौक था. उन्होंने केवल इंटर तक पढ़ाई की लेकिन हमेशा कुछ अपना करने का सपना देखा. शुरुआत में उन्होंने मोमोज और अन्य खाद्य स्टॉल लगाए लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने गोलगप्पों का स्टॉल शुरू किया और धीरे धीरे लोगों को उनका स्वाद पसंद आने लगा. आज उनके गोलगप्पे बरेली में काफी मशहूर हो चुके हैं और लोग दूर दूर से उनका स्वाद लेने पहुंच रहे हैं.