बंदूकों की गूंज खत्म, अब विकास की बारी! नक्सल मुक्त बस्तर में गृहमंत्री शाह का 'बस्तर 2.0' प्रोजेक्ट, जानें क्या है मेगा प्लान?

बंदूकों की गूंज खत्म, अब विकास की बारी! नक्सल मुक्त बस्तर में गृहमंत्री शाह का 'बस्तर 2.0' प्रोजेक्ट, जानें क्या है मेगा प्लान?
Amit Shah Bastar 2.0 Project: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. संसद में 'नक्सल मुक्त भारत' की घोषणा के बाद यह उनका पहला बस्तर दौरा है, जो बेहद अहम माना जा रहा है. कभी गोलियों और बम धमाकों से गूंजने वाला बस्तर अब विकास की नई राह पर है. अमित शाह इस दौरे में 'बस्तर 2.0 विजन' के तहत विकास का नया खाका पेश करेंगे. इस दौरान वह नेतानार में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ, शहीदों को श्रद्धांजलि और सरेंडर कर चुके नक्सलियों से संवाद भी करेंगे. 19 मई को जगदलपुर में चार राज्यों के सीएम के साथ अहम बैठक भी होगी.