बंजर जमीन बनी 'सोने की खान', 11 बीघा में 2 मेगावाट सोलर प्लांट, किसान की हर महीने लाखों कमाई

बंजर जमीन बनी 'सोने की खान', 11 बीघा में 2 मेगावाट सोलर प्लांट, किसान की हर महीने लाखों कमाई
Alwar News: कभी बेकार मानी जाने वाली बंजर जमीन अब किसानों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनती जा रही है. खैरथल-तिजारा जिले के किसान पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीक अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. जिले में अब खेत केवल अन्न ही नहीं, बल्कि बिजली भी पैदा कर रहे हैं.