बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी की नई सियासी मजबूरी! राहुल गांधी की लीडरशिप स्वीकार करेंगी या खोजेंगी नया रास्ता?

बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी की नई सियासी मजबूरी! राहुल गांधी की लीडरशिप स्वीकार करेंगी या खोजेंगी नया रास्ता?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल बंगाल का भूगोल बदला है, बल्कि देश की राष्ट्रीय राजनीति और विपक्षी एकजुटता की धुरी को भी पूरी तरह हिलाकर रख दिया है. मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर 'INDIA' यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस गठबंधन को मजबूत करने के लिए अचानक बेहद सक्रिय और गंभीर नजर आ रही हैं. उनकी इस बदली हुई सियासी रफ्तार ने कई राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है. इस अप्रत्याशित सक्रियता के पीछे ममता बनर्जी की कौन सी राजनीतिक मजबूरी या रणनीति छिपी है? क्या राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन में अपना नेता मानेंगी ममता बनर्जी?