बंगाल में हंग असेंबली का चांस है क्या?
पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच 200 सीटों के रुझानों में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है. सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का आंकड़ा जरूरी है, लेकिन दोनों पार्टियां इसके आसपास ही दिख रही हैं. ऐसे में हंग असेंबली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, ये शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों से ही तस्वीर साफ होगी.