बंगाल में सरकार जाते ही ममता बनर्जी पर मुसीबत, TMC के सिर से छिनेगी छत, 'तृणमूल भवन' खाली करने का मिला नोटिस

बंगाल में सरकार जाते ही ममता बनर्जी पर मुसीबत, TMC के सिर से छिनेगी छत, 'तृणमूल भवन' खाली करने का मिला नोटिस
तृणमूल कांग्रेस पिछले चार वर्षों से इस आलीशान इमारत का इस्तेमाल अपने अस्थायी मुख्यालय के रूप में कर रही थी. पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से लेकर महासचिव अभिषेक बनर्जी तक के लिए यहां अलग-अलग कमरे बनाए गए थे. पार्टी की बड़ी रणनीतिक बैठकें, प्रेस कॉन्फ्रेंस और संगठनात्मक गतिविधियां इसी भवन से संचालित होती थीं. लेकिन अब इमारत के मालिक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसे खाली करने का फैसला किया है.