बंगाल में आर-पार की जंग शुरू, 2 जून को खुद सड़क पर उतरेंगी ममता, टीएमसी का सुवेंदु सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान

बंगाल में आर-पार की जंग शुरू, 2 जून को खुद सड़क पर उतरेंगी ममता, टीएमसी का सुवेंदु सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान
Mamata Banerjee Sit In Protest : अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के बाद टीएमसी ने बीजेपी के सुवेंदु सरकार के खिलाफ महा-आंदोलन का ऐलान कर दिया है. कल यानी 1 जून को पूरे बंगाल में राज्यव्यापी विरोध रैलियां निकाली जाएंगी, वहीं 2 जून को खुद ममता बनर्जी कोलकाता की रानी राशमोनी रोड पर धरने पर बैठेंगी. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक हाहाकार और जनआक्रोश के बीच पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रविवार को कालीघाट आवास पर बुलाई गई विधायकों की महत्वपूर्ण रिव्यू मीटिंग में यह फैसला लिया है. हालांकि खबर यह है कि इस मीटिंग से कई टीएमसी विधायक गायब थे.