बंगाल में आने वाले हैं अच्छे दिन! पूरा होगा 18 साल पहले का अधूरा काम, शुभेंदु सरकार ने बना लिया प्लान
Industry in Bengal : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने की उम्मीद बढ़ी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि 18 साल पहले यहां से टाटा को वापस भेजकर उद्योग जगत को गलत संदेश दिया गया था. अब इसे दोबारा बदलने की तैयारी है, ताकि टाटा दोबारा यहां अपना प्लांट लगा सके.