बंगाल चुनाव में बिरयानी बनाम सर्जिकल स्ट्राइक, अमित शाह का ममता और कांग्रेस पर एक साथ तीखा प्रहार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरणों के बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बर्धमान की जनसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है. शाह ने मनमोहन सिंह सरकार पर आतंकवाद के प्रति 'नरम' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय आतंकियों को 'बिरयानी' परोसी जाती थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर करारा जवाब दिया गया. ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी ने हमेशा राष्ट्रहित के बजाय वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी है.